पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रूपये दान किए

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण आगामी तीन साल में होगा। समर्पण निधि के जरिए देशभर के लोगों ने अपना सहयोग दिया। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये का दान किया। कैप्टन ने मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों को चेक सौंपा। 

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए रुपये का चंदा इक_ा हुआ है। आगामी तीन वर्षों में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी थी कि अभी तक हमारे पास 2500 करोड़ रुपए आ गए हैं। लेकिन यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान से सबसे ज्यादा राशि प्राप्त हुई है। वहीं तमिलनाडु से 85 करोड़, केरल से 13 करोड़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश से 4.5 करोड़, मणिपुर से दो करोड़, मिजोरम से 21 लाख, नागालैंड से 28 लाख और मेघालय से 85 लाख की राशि प्राप्त हुई है। लोग ऑनलाइन भी अपनी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाल-असम चुनाव : भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की