अब ईद पर सलमान और जॉन होंगे आमने सामने

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते 2 की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। अब यह फिल्म 13 मई यानी ईद के मौके पर ही रिलीज की जाएगी। पहले इसकी रिलीज डेट ईद के एक दिन बाद यानी 14 मई तय की गई थी।

रिलीज डेट बदलने की जानकारी जॉन अब्राहम ने खुद सोशल मीडिया पर सत्यमेव जयते 2 का एक नया पोस्टर शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म में अपना डबल रोल होने का खुलासा भी किया है।

जॉन अब्राहम ने पोस्टर शेयर कर लिखा, इस ईद, सत्य बनाम जय लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल। सत्यमेव जयते 2 13 मई यानी ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म के इस नए पोस्टर में जॉन डबल अवतार में नजर आ रहे हैं।

सत्यमेव जयते 2 मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में जॉन के अलावा दिव्या कुमार खोसला भी मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने अपने भाई वाजिद के नाम को अपना सरनेम बनाया