पूर्व मंत्री डॉ.राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने की सवामणी

झुंझुनू। पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री नवलगढ़ विधायक डॉक्टर राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।रविवार सुबह खेतड़ी की रघुनाथ गौशाला में खेतड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेश कन्या पीजी महाविद्यालय सह शिक्षा के तत्वावधान में गौ माता की सवामणी कर डॉक्टर राजकुमार शर्मा का जन्मदिन मनाया।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक ईश्वर पांडे ,पार्षद लीलाधर सैनी, डॉक्टर प्रवीण कुमार शर्मा ,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व्यास ,गौशाला अध्यक्ष नागर मल सैनी, सुरेश पांडे के नेतृत्व में 5 क्विंटल हरा चारा खिलाकर गायों की सवामणी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर डॉक्टर राजकुमार शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ईश्वर पांडे व लीलाधर सैनी ने बताया कि डॉ शर्मा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चहेते विधायकों में से एक है और उनका जन्म दिवस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।खेतड़ी में गायों की सेवा कर गौ माता की सवामणी की गई है और विधायक डॉक्टर राजकुमार के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, पूर्व अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, एडवोकेट संजय सुरोलिया ,राजेश सांखला ,पंकज शर्मा, प्रदीप सुरोलया ,एडवोकेट पियूष सुरोलिया, अंकित कुमार शर्मा, गणपत राम अग्रवाल, आशीष शर्मा ,दीपेश सैनी, नितेश पांडे, योगेंद्र सैनी, हेमंत सैनी, दिनेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता व गौ रक्षा दल के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं के गोपालको को कंबल वितरण किए