पद्मोदय जैन कैलेंडर का विमोचन

जोधपुर। श्री श्वेतांबर स्थानकवासी पूज्य श्री जयमल जैन श्रावक संघ जोधपुर की ओर से विश्व का सर्वप्रथम जैन कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए पद्मोदय जैन कैलेंडर का विमोचन जोधपुर शहर में संघ के संरक्षक पन्नालाल जी संचेती, अध्यक्ष देवराज बोहरा, महामंत्री माणक ललवाणी, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेवंतमल नाहर राष्ट्रीय महामंत्री नौवरतन बोकड़िया, राष्ट्रीय मंत्री गौतम खिवसरा जे पी पी के राष्ट्रीय मंत्री रवि बोहरा आदि द्वारा किया गया।

संघ के अध्यक्ष ने पद्मोदय जैन कैलेंडर के बारे में बताते हुए कहा कि यह विश्व का सर्वप्रथम जैन कैलेंडर है जो सन 1984 में जोधपुर के श्री पदम चंद जी कांकरिया ने इसको लिपिबद्ध किया।

इस कैलेंडर में अनेका अनेक जन उपयोगी एवं व्यवहार उपयोगी सामग्री के साथ साथ आध्यात्मिक जानकारियां भी संकलित की गई है और इसके कारण पहले 5 वर्षों में ही इस कैलेंडर की अत्यधिक लोकप्रिय हो गया।

इस दरमियान जोधपुर के पदमचंद काकरिया ने जैन भगवती दीक्षा अंगीकार कर ली और वे पदम चंद जी महाराज के रूप में जय संघ जिन शासन की अनुमोदना स्व-पर कल्याण रूप करने लगे। 2019 से पद्मोदय जैन कैलेंडर के प्रकाशन का काम जेपीपी जैन प्रकाशन चेन्नई द्वारा किया जा रहा है। यह कैलेंडर हर जैन परिवार की पहली पसंद है। इस कैलेंडर को भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत पसंद किया जाने लगा है। कैलेंडर की बढ़ती लोकप्रियता के चलते पद्मोदय जैन कैलेंडर ऐप एंड्राइड पर और आईफोन पर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-टीकाकरण बढ़ाने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisement