गुजरात के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत

गुजरात में द्वारका के समुद्री इलाके में पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर फायरिंग की। इसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।

मृतक की पहचान श्रीधर के तौर पर हुई है। उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। यह घटना शनिवार रात की है। वारदात के समय भारतीय नाव भारत की सीमा में ही थी।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र के अहमदनगर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत