जिलेभर में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, भाजपाइयों ने किए कई कार्यक्रम

बारां। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को मनाई गई। भाजपाइयों ने जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पंडित उपाध्याय को याद किया। शहर में भाजपा की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूर्व राज्यमंत्री प्रेमनारायण गालव व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष महावीर नामा की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित कर मनाई।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन रामस्वरूप यादव, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सारिका सिंह, पूर्व विधायक ललित मीणा, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बत्रा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव, राकेश जैन, श्रीकृष्ण मेहता, गोविन्द सिंह चौहान, राजकुमार नागर, मोरपाल सुमन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, महिला मोर्चा प्रभारी सीमा शर्मा, धनराज चौरसिया, जयेश गालव, शहर महामंत्री हरीश वैष्णव मौजूद रहे। अंत में चाकसू हादसे में मरे युवाओं को श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा ने बताया कि पंडित उपाध्याय की जयंती पर पौधरोपण किया। साथ में जिला महामंत्री मीना बैरवा, प्रदेश प्रतिनिधि चित्रा जैन, उपाध्यक्ष तमन्ना मीणा, ममता मेघवाल, कमलेश नागर, लेखा वैष्णव, माधुरी चौहान, सुमित्रा गोचर, जिला मंत्री इंदिरा सोनी, रेखा मेहता, मंजू राठौर, पुष्पा नागर, सरोज प्रजापति, किरण भार्गव, कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, आईटी प्रभारी पूजा सोन, मीडिया प्रभारी रीना सोन, कार्यालय मंत्री आशा बाटला उपस्थित रही। भाजपा एससी मोर्चा की ओर से दीनदयाल पार्क स्थित उपाध्याय की प्रतिमा का माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।

इस दौरान भाजपा बारां नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव, शहर उपाध्यक्ष सुनील यादव एडवोकेट, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र गुणी, सुरेश मेघवाल, देवकीनंदन नरवाल, मनोज यादव, मोनू महावर, ओम पंकज, ललित मेरोठा उपस्थित रहे। कलमंडा में भाजपा बारां देहात मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विचार गोष्ठी की। भाजयुमो मंडल महामंत्री योगेश राजोरा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमसिंह डागर के आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष निरंजन शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान देहात उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, आईटी सेल सहसंयोजक शुभम सेन, रामकुंवार नागर, बद्रीलाल मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, पवन नागर, पप्पू मेघवाल मौजूद रहे। महाराणा प्रताप सेवा संघ की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि गोष्ठी में संरक्षक सुशील कुमार पंजाबी, महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम नामा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सत्यनारायण नागर मौजूद रहे।

उधर, हांपाहेड़ी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जन्मजयंती व पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र शर्मा व शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया की ग्राम हांपाहेडी में भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा अंता देहात के कार्यकर्ताओं ने हांपाहेडी विधानसभा विस्तारक महावीर की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम हांपाहेडी मे पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान रघुवीर सिंह, सर्वेश, अरूण सागर, प्रदीप, राजवीर, भूपेंद्र, विपिन मौजूद रहे।

यह भी पढ़े-सहकारिता सम्मेलन में जुटे किसानों को दी जानकारी