उपाध्याय ने एकात्म मानववाद, अंत्योदय के रास्ते किया जन कल्याण : कटारिया

जयंती पर भाजपा ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन

उदयपुर। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शनिवार को शहर भाजपा के विभिन्न मंडल की ओर से कार्यक्रम हुए। दूधतलाई स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी भी की गई। शहर जिलाध्यक्ष श्रीमाली ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। शहर में पार्टी के हर बूथ पर इस कार्यक्रम को किया जाएगा। जिसमें मोर्चा या हर मंडल पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी का कार्यक्रम करेगा। नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले- दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन संगठन को समर्पित रहा। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से जन-जन के कल्याण के लिए विषम परिस्थितियों में हरसंभव कार्य किया।

कटारिया ने कहा कि हमारी विचारधारा देश निर्माण की विचारधारा है। व्यक्ति की पूजा हमारे संगठन में नहीं की जाती। संघ में भी भगवा ध्वज की पूजा की जाती है। कार्यक्रम संयोजक डॉ किरण जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व महापौर रजनी डांगी, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, भाजपा विशेष संपर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक प्रकाश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

भाजपा के 12 मंडलों में हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम

शहर भाजपा के सभी 12 मंडलों में 22 स्थानों पर विचार गोष्ठी हुई। जिसमें मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के शक्ति नगर स्थित सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष विजय आहूजा, राणा प्रताप मंडल में गुरु पुष्करणा सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू, डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष राजेश वैष्णव, यादव कॉलोनी स्थित यादवों के नोहरे में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युधिष्ठिर कुमावत, पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, बडग़ांव मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह राणा, जावर माता मंडल अध्यक्ष हरीश मीणा, भाजपा सरदार पटेल मंडल के कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, उप महापौर पारस सिंघवी, विनोद कंठालिया मौजूद थे।

यह भी पढ़े-जिलेभर में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, भाजपाइयों ने किए कई कार्यक्रम