भारत में इन पांच जगह होती पैराग्लाइडिंग, यहां जाएं

पैराग्लाइडिंग
पैराग्लाइडिंग

पैराग्लाइडिंग, डाइविंग, बंजी जंपिंग आदि ऐसे बहुत से स्पोट्र्स हैं, जो बीते 10-15 सालों से काफी फेमस हुए हैं। उससे पहले हम इन्हें हॉलीवुड फिल्मों या बॉलीवुड फिल्मों में ही देखते थे। जैसे-जैसे ट्रैवलर्स बढ़ते गए, वैसे-वैसे ये एडवेंचरस एक्टिविटी भी बढ़ती गई। आज पैराग्लाइडिंग जैसा स्पोर्ट बेहद लोकप्रिय है। भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी कराई जाती हैं। ज्यादातर ये गतिविधि भारत के हिल स्टेशन पर करवाई जाती है। अगर आप पैराग्लाइडिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लेख में उन जगहों के बारे में जरूर पढ़ें, जहां पैराग्लाइडिंग की व्यवस्था है।

कामशेत, महाराष्ट्र

पैराग्लाइडिंग
पैराग्लाइडिंग

महाराष्ट्र के सुरम्य राज्य में स्थित कामशेत, पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। सुंदर पहाडिय़ों और तेज हवाओं के बीच यहां पैराग्लाइडिंग करने का अपना अलग मजा है। आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही आप यहां वेस्टर्न घाटों के सुंदर नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।

सोलांग घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है। यहां हर साल भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर हिमाचल एडवेंचर्स के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो सोलांग घाटी जा सकते हैं। आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्थित बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए भारत का सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। कांगड़ा घाटी में स्थित पैराग्लाइडिंग के शौकीनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पैराग्लाइडिंग का मौसम अक्टूबर से जून तक है।

नंदी हिल्स, बैंगलुरू

नंदी हिल्स, बैंगलुरू
नंदी हिल्स, बैंगलुरू

बैंगलुरू का नंदी हिल्स भी भारत का एक पॉपुलर पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां आप पहाडिय़ों और घाटियों से घिरे खूबसूरत नजारों के साथ ही पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भा उठा सकते हैं। खूबसूरत नजारों के साथ ही यहां का शांत वातावरण भी आपको काफी सुकून पहुंचाएगा। आप यहां पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से मई तक आ सकते हैं।

पावना, महाराष्ट्र

पावना, महाराष्ट्र का एक और मशहूर और लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। आप यहां पावना झील और आसपास की पहाडिय़ों के दिल लुभाने वाले नजारें भी देख सकते हैं। साथ ही आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर में इस पक्षी का हो कोलाहल तो समझ लें खुलनी वाली है किस्मत, आने वाली है मां लक्ष्मी