पॉपुलर सिंगर नीति मोहन ने सोशल मीडिया पर दिखाई अपने बेटे की पहली झलक

पॉपुलर सिंगर नीति मोहन और उनके पति एक्टर निहार पांड्या हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर की थी। अब नीति ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है और उसके नाम का खुलासा भी किया है।

नीति ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज पोस्ट की हैं। पहली फोटो में दोनों ने अपने बेटे का हाथ पकड़ रखा है। वहीं बाकी की फोटोज में दोनों ने बेटे को गोद में ले रखा है। उन्होंने अपने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है।

नीति ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, उसके छोटे हाथों को पकडऩा अब तक का सबसे प्रेशियस टच है, जो हमने आज तक महसूस किया है। आर्यवीर ने हमें अपने पेरेंट्स के रूप में चुना है। हम इससे ज्यादा ब्लेस्ड फील नहीं कर सकते हैं। वो हमारी फैमिली में खुशी और सेंस ऑफ ग्रैटिट्यूड को कई गुना बढ़ा देता है। बहुत खुश हूं और हमेशा के लिए ग्रेटफुल रहूंगी।

यह भी पढ़ें-फिल्म शेरनी में किस तरह राजनीति की जाती है, बड़े ही सटीक तरीके से दिखाया गया है, विद्या बालन ने निभाया है बखूबी किरदार