नगर कीर्तन निकालकर दिया भाईचारे का संदेश

हनुमानगढ़। गांव मक्कासर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गांव की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। पालकी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन में कीर्तन करते हुए महिलाओं का जत्था आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान बूटा सिंह व जगतार सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को जोडऩा सिखाया। गुरुओं ने हमें मानवता की रक्षा के लिए बलिदान करना सिखाया। इस मौके पर सरपंच बलदेव सिंह मक्कासर, स्टेज सैक्रेटरी तरसेम सिंह, बाबा केवल सिंह, इंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

जंक्शन के गुरुद्वारा नानक दरबार से गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में विभिन्न समुदायों के लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब के समक्ष माथा टेककर खुशी का इजहार किया। नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की अरदास की गई। सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया।

पालकी की अगुवाई विशेष रूप से गुरु के पंज प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन का पार्षद संजय सांसी, राम सिंह रामगढिया, पार्षद स्वर्ण सिंह, रतन सिंह, जरनैल सिंह, जीत सिंह, लक्की, छिंद्रपाल, सुखपाल, बब्बी रामगढिय़ा द्वारा स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य बलदेव सिंह व स्टेज सेक्रेटरी बिकर सिंह ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 21 नवंबर को डाले जाएंगे।

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। संगत ने पूरे उत्साह के साथ नगर कीर्तन में हाजिरी लगाई। वार्ड पार्षद स्वर्ण सिंह, मिलखराज, जसविंद्र सिंह धालीवाल, जसवीर सिंह, सत्यवान, तरसेम कांसल, मोहन सिंह, सरबजीत कौर, हरपाल कौर, मक्खन सिंह, सुखचैन सिंह, जसकरण सिंह, अमन सिंह, चरणजीत सिंह, महेंद्रसिंह, सुरेंद्र सिंह, केवलकृष्ण, परमजीत कौर, सुखविंद्र सिंह, अवनीत कौर, अमनदीप कौर, अमरजोत कौर, गौरव धालीवाल, यादविंद्र सिंह ने पंज प्यारों को सरोपा पहनाया व श्रद्धालुओं को फल वितरित किए। पार्षद सिंह स्वर्ण सिंह ने संगत को गुरबाणी से जुडऩे का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- डॉक्टरों का डेपुटेशन होगा कैंसिल : मेहता