स्वागतम्

जयपुर पहुंचीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

जयपुर। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राजधानी जयपुर पहुंच गई हैं। भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने उनकी हवाईअड्डे पर अगवानी की। पुष्प गुच्छ भेंट कर मुर्मू का स्वागत किया। प्रदेश भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता भी यहां मौजूद थे। मुर्मू यहां से कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, जहां उन्हें वसुंधरा राजे, पूनियां ने जयपुर के आराध्य गोविंद देव की तस्वीर भेंट की।

यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क के स्टेज पर मारवाड़ की बेटी ने मचाई आरंग्रेत्रम की धूम