प्रियंका गांधी चित्रकूट पहुंची, मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, कहा-सुनो द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही है। वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जा रही हैं।

इसी कड़ी में वह चित्रकूट पहुंचीं जहां उन्होंने मत्स्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया तथा मंदाकिनी की जलधारा पर बने मंच से महिलाओं के साथ संवाद किया। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी इस बार महिला सशक्तिकरण को प्रमुख हथियार बनाकर चुनावी मैदान में उतर रही हैं। चित्रकूट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

महिलाओं के साथ प्रियंका ने अपना संवाद लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। लोग लाइन में खड़े खड़े अपनी जान गंवा दे रहे हैं। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल रही। इसी कड़ी में अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि द्रौपदी अब शस्त्र उठा लो अब गोविंद ना आएंगे।

कब तक आश लगाओगी तुम बिके हुए अख़बारों से। आपकी लड़ाई लडऩे के लिए कोई नहीं आएगा। कैसी रक्षा मांग रही हो दुश्शासन दरबारों से। उन्होंने देश को धर्म और जाति की राजनीति से निकालकर विकास की सियासत की ओर ले जाने के लिये महिलाओं के आगे आने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकालकर विकास की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे बढऩा पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-राकेश अस्थाना मामला : सुप्रीम कोर्ट ने गैर सरकारी संगठन को दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति दी