10 दिन में दूसरी बार प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी, नाविक परिवारों से की मिलीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। वे रविवार को प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में उन नाविक परिवारों की महिलाओं से मिलीं, जिन पर 4 फरवरी को पुलिस ने कथित रूप से लाठीचार्ज किया था। यह कार्रवाई अवैध खनन के आरोप में की गई थी।

इस दौरान प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों की ही तरह नदियों पर लागू होने वाले कानून भी मछुआरों की बजाय उद्योगपतियों की भलाई के लिए हैं। प्रियंका बीते 10 दिन में दूसरी बार प्रयागराज दौरे पर पहुंचीं।

मछुआरा समुदाय की महिलाओं ने प्रियंका को रोते हुए 4 फरवरी की घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उस दिन पुलिस उनके घरों में जबरन घुस गई। औरतों और बच्चों को पीटा। नावों को तोड़ दिया और घरों को आग लगा दी।

मछुआरों ने टूटी नावों को भी दिखाया। इस पर प्रियंका ने कहा कि अगर आपको यहां मारा-पीटा गया है तो प्रशासन और क्क पुलिस को शर्म आनी चाहिए। मैंने उस घटना का वीडियो देखा है। हम इस मुद्दे को उठाएंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे।

यह भी पढ़ें-भारत-चीन के कोर कमांडरों की दसवें दौर की बातचीत हुई