
जनसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला, मोदी सरकार ने देश से रोजगार खत्म कर दिया, अपने दो उद्योगपति मित्रां को पूरे देश की संपत्ति सौंप दी
झुंझुनूं. विधानसभा के अडावता में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित कर केंद्र सरकार की नीतियां और भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार सिर्फ दो उद्योगपतियों मित्रां को प्रोत्साहित कर रही है। पूरे देश की संपत्ति सौंपी जा रही है। देश के बंदरगाह, एयरपोर्ट, देश के जीतने पर बड़े पीएसयू थे, वे सिर्फ दो उद्योगपतियों को सौंप जा रहे है।
यदि सभी उद्योगपतियों को देते तो दिक्कत नहीं होती, इससे रोजगार बढ़ते, लेकिन इस सरकार ने चुनिंदा लोगों को दिए।
ये ऐसी सरकार जो रोजगार पैदा ही नही कर रही है, इनका ना कोई वीजन है ना ही रोड़ मैप। शिक्षा की एक नई संस्था नही बनाई, जो पुरानी थी उसे भी बिगाड़ कर रख दिया। सब कुछ अपने दो मित्र उद्योगपतियां के सौंप दिया है। वहा प्राइवेटाइल हो जाता है, उसमें ना आरक्षण होता है ना ही रोजगार बनते है। बडे बडे पीएसयू थे उससे रोजगार बनते थे, लेकिन सब के सब बड़े बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिए। ये आज सिर्फ दो ही उद्योगपति है, और उनकी ऐसी ऐसी कंपनिया बडे बडे कारोबार है, जिससे रोजगार नही बनते। इससे रोजगार खत्म हो गया। दूसरा रोजगार का सबसे बड़ा माध्यम खेती किसानी थी।
जब किसान का आंदोलन हुआ किस लिए हुआ। क्योंकि ऐसे काले कानून ला रहे थे। खेती किसानी बडे बडे उद्योगपतियों को सौंपने जा रहे थे। चुनाव पहले उनकी कोई सुनवाई नही हुई। किसान शहीद हो रहे थे। जब चुनाव आया तो कानून वापस ले लिया। लखीमपुरी में किसानां को जीप नीचे कुचलने वाले को बचाया। अपने साथ बैठाया, कुछ नही। तब किया जब चुनाव आने लगे। चुनाव आ रहे है सब महिलाओं की बात करे रहे है, लेकिन सबसे पहले महिला आरक्षण की बात कांग्रेस ने की। महिलाओं को आरक्षण पंचायतों में कांग्रेस पार्टी ने किया।
उन्होंने ऐसो कानून पास किया है तो दस साल पास नही होगा क्या करेंगे ऐसा कानून का। उनकी बाते पूरी तरह खोखली है। जो उदारता होनी चाहिए समर्पण होना चाहिए वो नही र्है। मोदी की सरकार है उसमें कोई सुनवाई नही हो रही है, ये सरकार सिर्फ बडे बडे उद्योगपतियों के लिए चल रही है। और वो भी गिने चुने इनके मित्र है। जिनको पूरे देश की संपत्ति सौंपकर सत्ता मजबूत रहे। जहा से रोजगार बनना वहा से खत्म कर दिया। नोटबंदी कर दी, जीएसटी लगा दी। महंगाई इतनी बढ़ा दी की। प्रदेश सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाना पड़ा।
ओपीएस के बारे में बोली
प्रियंका गांधी ने ओपीएस पर बोलते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर सकती है तो भाजपा इस मुद्दे पर चुप क्यों है। जो कर्मचारी होता है, 20- 20 साल नौकरी करते है। उसकी क्या उम्मीद होती है। जब छोटी थी तो बहुत लोग आते थे, मेरी दादी इंदिरा के पास। किसी तरह हमारी सरकारी नौकरी लग जाए। किस लिए आते थे, किस लिए कहते थे क्योकि नौकरी करने के बाद पेंशन तो मिलती थी, सुरक्षा तो होती थी। जब पुरानी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग उठाते है तो कहते है पैसे नही है।
तो बडे़ बडे उद्योगपतियों के हजारो करोड़ो रूपए माफ करने के लिए पैसे कहा से आ रहे है। प्रधानमंत्री विदेश जाने के लिए 16 हजार करोड खर्च दो हवाई जहाज खरीदते है, उसके लिए पैसे है। 20 करोड़ नए सांसद भवन पर खर्च करते है, जबकि पुराना संसद भवन ठीक तरह से चल रहा है। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नही करेंगे,ओपीएस के लिए इनके पास पैसे नहीं है। आज की सच्चाई ये है कि आपने देश को अनगिनत शहीद दिए। इस सरकार ने क्या किया अग्निवीर ले आए। जे पार्टी आपके भविषय का ध्यान नही दे रही है, पेंशन काट रही है, रोजगार नही दे रही है, महंगाई बढ़ा रही है। दूसरी और कांग्रेस पार्टी जो आपको पूरी तरह समर्पित है।
ऐसी ऐसी स्कीम लाए जिसे आपको मदद मिली। तो आपके सामने चुनौती है, आप भविष्य चुनेंगे, या फिर ऐसी राजनीति को चुनोंगे जिससे आपको भटकाया जाए। बार बार धर्म की बात कर आपकों ऐसी ही खाई में रहने देंगें। उनके बच्चे तो विदेश में पढ़ते है। आपका ध्यान कौन रखेगा। जागरूक बनो सब को समझो, वो अनुभव जिसमें इंद्रा की आस्था थी, वो विवेक जिसमें हम सब की आस्था है, उसको जगाओ, उसी विवेक व अनुभव के आधार पर अपना वोट डालो और ऐसी सरकार चुनो जो आपके के लिए काम करती रहे है। जब आप देखोगे कांग्रेस की नीति क्या है भाजपा की क्या है तो मैं दावा से कह सकती हूं आप कांग्रेस को वोट करोगे। कांग्रेस वही पार्टी है जिसने आपके बच्चां की शहादत की कदर की है। मैं भी एक शहीद की बेटी हूं पोती हूं। मैं जानती हूं इसकी कदर क्या है। ऐसी सरकार चुने जो आपकी कद्र करें।
दो घोषणा की
सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत ने दो बड़े चुनावी वादे किए। उन्हांने कहा कि दोबारा सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसे दो या तीन किस्तों में दिया जाएगा। वही 500 रुपए में सिलेंडर 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को दिया जाएगा। अभी 500 रुपए में सिलेंडर 76 लाख परिवारों को मिल रहा है।
स्वागत भाषण ओला ने दिया
इससे पहले मंच पहुंचते ही बृजेन्द्र ओला, पूर्व सांसद प्रत्याशी राजबाला व आकांक्षा ओला ने प्रियंका को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उसके बाद स्वागत भाषण देते हुए ओला ने कहा कि यहा 58 साल पहले उद्घाटन करने इंदिरा गांधी आई थी। राजीव जी आ चुके है, सोनिया आ चुकी है। गांधी परिवार को बहुत पुराना रिश्ता है। प्रियंका ने एक संघर्ष का बीड़ा उठा रखा है। चाहे राजस्थान, तेलंगाना, यूपी हो मजबूती से लगी हुई है कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस वह पार्टी है जो किसान, सैनिक, महिला हर वर्ग के लिए संघर्ष कर रही है। यहा से संकल्प लेकर जाए हम प्रियंका गांधी के संदेश को घर घर पहुंचाएगे।
कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए
प्रियंका गांधी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। धौलपुर से बीजेपी की विधायक शोभारानी कुशवाहा प्रियंका की सभा में कांग्रेस में शामिल हुई। प्रियंका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी इस सभा में कांग्रेस जॉइन की।
इस दौरान मंच पर पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, पूर्व विधायक श्रवण कुमार, खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, खिलाड़ी लाल बैरवा, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सिंह, झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर, झुंझुनूं सभापति नगमा बानो, पूर्व उप सभापति बिमला बेनीवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला, चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी, पूर्व प्रत्यासी उदयपुरवाटी भगवाना राम सैनी, पूर्व चेयरमैन तयब अली, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह झुंझुनूं उप सभापति राकेश झाझडिया, बीसूका उपाध्यक्ष खलील बुडानिया कांग्रेस महासचिव के के सैनी,