नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध जारी, कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह आज, बैंगलोर में हजारों लोग तिरंगा लेकर निकले

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध देश के कई हिस्सों में आज भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ हल्लाबोल करेगी। सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस आलाकमान आज राजघाट पर सत्याग्रह कर सरकार का विरोध करेगा।

वहीं बैंगलोर में भी इस कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान तिरंगा लेकर हजारों की संख्या प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध चेन्नई में डीएमके की रैली हो रही है। इस रैली में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, दयानिधी मारन, कनिमोझी समेत कई अन्य नेता रैली में पहुंच गए हैं। डीएमके की इस रैली में काग्रेस समेत कई अन्य सहयोगी दल भी शामिल हैं।