पंजाब आयुर्वेद कॉलेज भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की

श्रीगंगानगर। सादुलशहर. पंजाब आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मोरजंडखारी में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कॉलेज के चेयरमैन डॉ. मोहित अरोड़ा, डॉ. पल्लवी अरोड़ा, प्राचार्य डॉ. वासुदेव पारीक, डॉ. कुलदीप आहूजा, डॉ. देवीलाल चौधरी, डॉ. भैरोंसिंह मीणा, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. ओपी वर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में डॉ. वासुदेव पारीक ने आयुर्वेद की महता पर प्रकाश डाला व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बालकों व स्त्रियों में पोषण के लिए आयुर्वेद की औषधियों का महत्व बताया। इससे पहले भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई।

यह भी पढ़ें-भाई सुक्खा सिंह महताब सिंह ट्रस्ट बुड्ढा जोहड़ ने किया चिकित्सकों का सम्मान