
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भारी टैक्स वसूल कर जनता को लूटने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के दामों में ग़ज़ब का ‘विकास’ हुआ है।
पेट्रोल-डीज़ल के दामों में ग़ज़ब का ‘विकास’ हुआ है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 7, 2021
मोदी सरकार ईंधन पर भारी टैक्स वसूलकर जनता को लूट रही है।
यही कारण है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर GST लागू करने को तैयार नहीं। pic.twitter.com/suIfMtK8Bh
मोदी सरकार ईंधन पर भारी टैक्स वसूलकर जनता को लूट रही है। यही कारण है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल पर जीएसटी लागू करने को तैयार नहीं। दरअसल कांग्रेस पहले से ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करती रही है।
उल्लेखनीय है कि कि तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार को) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर हो गई, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।