लंदन और यूके में बसे राजस्थान वासियों से शुक्रवार को पं. सुरेश मिश्रा होगें रूबरू

बातें संस्कृति की

  • आयोजक-राजस्थान एसोसिएशन, यू.के.
  • पं. सुरेश मिश्रा कल शुक्रवार को होगें रूबरू
  • लंदन और यूके में बसे राजस्थान वासियों से करेगें चर्चा

जयपुर। लंदन और यूके में बसे हुये राजस्थानियों की संस्था राजस्थान एसोसिएशन यूके की ओर से आयोजित चर्चा-परिचर्चा के 73वें ऐपिसोड में जयपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा रूबरू होगें।

कार्यक्रम के आयोजक राजस्थान एसोसिएशन यूके के आलोक शर्मा खंडेला ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से यूके और लंदन में बसे हुये लोगो को जोडऩे के लिए राजस्थानीयों की प्रमुख संस्था राजस्थान एसोसिएशन, यूके कार्यरत है। एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम जिसमें जीमण, गणगोर, नववर्ष मिलन और साथ ही राजस्थान से यूके में आने वाले पर्यटकों को भी इस संस्था के माध्यम से जोडऩे का हम प्रयास करते है।

इस संस्था से लगभग एक हजार परिवार जुडे हुये है। इस कोरोनाकाल में भी संस्था ने राजस्थान के प्रमुख लोगो से विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा-परिचर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, महाराज कुमार लक्ष्य राज सिंह, सोमगिरी जी महाराज-बीकानेर, महाराज डा. कर्ण सिंह-जम्मू कश्मीर, लेखक शिव खेडा प्रमुख है।

इस लाइव शो गैलैक्सी ऑफ द ईस्टारस की 73वीं कडी में सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा बातें संस्कृति की कार्यक्रम में रूबरू होगें। यह कार्यक्रम कल शुक्रवार 7 अगस्त को लंदन के समयानुसार सांयकाल 4:00 बजे और जयपुर के समयानुसार रात्रि 8:30 बजे रूबरू होगें।