राजसीको के चेयरमैन राजीव अरोड़ा को राज्यमंत्री का दर्जा

श्रीगंगानगर । राजस्थान सरकार ने राज्य लघु विकास निगम (राजसीको) के नवनियुक्त चेयरमैन राजीव अरोड़ा को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। जयपुर में आज इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया। राजीव अरोड़ा राजस्थान पर्यटन विकास निगम व राज होटेल्स कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष हैं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।

अरोड़ा इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन राजस्थान के सलाहकार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पश्चिम संभाग के इंचार्ज के पद पर भी हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजीव अरोड़ा फेडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स के अध्यक्ष भी हैं। आज राज्यमंत्री का दर्जा पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। श्री अरोड़ा को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है।