आलिया की देखभाल के लिए रणबीर ने ली काम से छुट्टी

आलिया-रणबीर
आलिया-रणबीर

जिस अस्पताल में ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली उसमें गूंजेगी किलकारी

अभिनेत्री आलिया भट्ट की डिलीवरी का समय नजदीक आते देख कपूर खानदान ने बच्चे के जन्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आलिया के पति रणबीर कपूर ने काम से छुट्टी ले ली है। इन दिनों वे आलिया की देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के लिए अस्पताल में आलिया का नाम रजिस्टर्ड करा दिया गया है। यह वह अस्पताल है जहां ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली थी। दोनों ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आलिया भट्ट की डिलीवरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। आलिया नवम्बर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

ऋषि कपूर से है कनेक्शन!

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी कहां होगी। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो आलिया भट्ट उसी अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देंगी, जिस अस्पताल में उनके ससुर ऋषि कपूर का इलाज चला था और जहां उन्होंने अंतिम सांस ली थी। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस गिरगांव के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी।

नाम हो गया रजिस्टर

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रेल में शादी की। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खुशखबरी साझा की थी। अब खबर सामने आ रही है कि आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। उनका नाम रजिस्टर्ड कराया जा चुका है। बता दें कि रणबीर कपूर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की जब तबियत खराब हुई थी तो उन्हें भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अंतिम सांस भी इसी अस्पताल में ली थी।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी मुलाकात

आलिया-रणबीर
आलिया-रणबीर

हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर ने अपने घर पर बेबी शावर सेरेमनी भी रखी थी। इसमें आलिया और रणबीर का परिवार शरीक हुआ था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थीं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ। यह वर्ष था 2018, इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। कई वर्ष डेटिंग के बाद दोनों ने इस वर्ष शादी कर ली।

यह भी पढ़ें : आर्थिक संकट में श्रीलंका : हजारों बच्चे भूखे रहने को मजबूर