कोरोना पॉजिटिव हुए रणधीर कपूर को आईसीयू में किया शिफ्ट, हालत स्थिर

मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर में हर कोई इसकी चपेट में आ रहा है। अब बॉलीवुड के पूर्व एक्टर रणधीर कपूर भी पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनके सेहत को लेकर खबर आ रही हैं कि शुक्रवार को रणधीर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पांच स्टाफ मेंबर भी कोरोना से पीडि़त हैं, उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ई-टाइम्स से बातचीत में रणधीर ने कहा कि डॉक्टर्स को उनके कुछ और टेस्ट लेने हैं, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है।

एक्टर ने बताया कि उन्हें कंपकंपी सी महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला। उन्हें हल्का बुखार भी था मगर अब बुखार ठीक है। रणधीर कपूर कल आज और कल, जवानी दीवानी, रामपुर का लक्ष्मण और चाचा भतीजा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। बता दें कि आज से ठीक एक साल पहले ही रणधीर कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर का ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अभी हाल में ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी कोराना से उबरे हैं।