राविरा के 127वें अंक का विमोचन

राजेश्वर सिंह
राजेश्वर सिंह

जयपुर। राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने राविरा पत्रिका के 127वें संस्करण का विमोचन बुधवार को किया। राजस्व मंडल निबन्धक महावीर प्रसाद ने बताया कि राजस्व मंडल की ओर से प्रकाशित इस महत्वपूर्ण अंक में राजस्व न्यायालयों की बेहतरी को लेकर विशेष लेख, राज्य में नवगठित सम्भाग, जिले, उपखण्ड व तहसीलों से सम्बंधित अधिसूचनाओं, राजस्व मंडल न्यायालय के स्तर से पारित श्रेष्ठ निर्णयों को विषय वस्तु के रूप में समाहित किया गया है।
इसके साथ ही राजस्व प्रशासन व राजस्व विषय विशेषज्ञों के माध्यम से महत्वपूर्ण विषयों पर लिखे गए आलेख, सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण परिपत्र व अधिसूचनाओं व राजस्व समाचारों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। विमोचन अवसर पर राजस्व मंडल सदस्य रामनिवास जाट, निबंधक महावीर प्रसाद, उप निबन्धकमती ओमप्रभा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।