रिलायंस इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2020-21 में 53,729 करोड़ रूपए का फायदा

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2020-21 में 53,729 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड फायदा हुआ है।

एक साल पहले के लाभ की तुलना में यह 34.8 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने 7 रुपए प्रति शेयर लाभांश यानी डिविडेंड देने की घोषणा की है। डिविडेंड मतलब अपने फायदे में से निवेशकों को गिफ्ट के रूप में कुछ हिस्सा देने से होता है।

कंपनी ने शुक्रवार को अपना रिजल्ट बाजार बंद होने के बाद जारी किया। इसके शेयरों पर दो दिन से दबाव था। आज भी यह गिरावट के साथ बंद हुआ है। कंपनी ने कहा कि वह पूरे साल में 75 हजार नए रोजगार को पैदा किया।

यह भी पढ़ें-अमेरिका ने 4 मई से भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगाई