
महिला करें दृढ़ निश्चय संभव होंगे सारे काम,पुरूष भी देंगे साथ जब महिलाएं करेंगी प्रयास। ये कहना है पूर्व मंत्री व विधायक (अजमेर दक्षिण)अनिता भदेल का। जिन्होंने बुधवार को फ्यूचर सोसाइटी और एलआईसी द्वारा प्रायोजित एवं आईडीबीआई बैंक के सह प्रायोजन से डिजिटल बाल मेला 2021 के बच्चों संग लाइव संवाद किया। अनिता भदेल ने बच्चों से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कैसे बढ़ाएं पर चर्चा की।
जिसमें बच्चों ने जाना कि महिलाओं का राजनीति में आना क्यों जरूरी है? तो वही महिलाएं राजनीति में आकर कैसे देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं? नन्हें बच्चो की जिज्ञासाएं दूर करते हुए अनिता भदेल ने बच्चों के सभी सवालों के जवाब दिये।

ऐसे में सीकर की पलक चौधरी ने महिलाओं को राजनीति में मिल रहे आरक्षण के बारें में सवाल किया…जिसके जवाब में विधायक ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां भी महिलाओं को राजनीति में लाने के लिए तैयार है.. जिसके लिए उन्होनें महिलाओं के हाथों में सत्ता सौंपने के लिए उन्हें आरक्षण भी दिया है.. अब जरूरत है महिलाओं को जागरूक करने की। ताकि वो अपने घर की व्यवस्थाओं के साथ ही सरकार की व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ तरीके से संभाले।
वही जयपुर की कणिष्का जैन के सवाल महिलाएं राजनीति में कैसे अच्छी जन प्रतिनिधि बन सकती है… के जवाब में विधायक ने कहा कि महिलाएं काफी संवेदनशील होती है। वे लोगों की परेशानियों को अपनी समझती है…एक महिला अपनी जिंदगी में बेटी,पत्नी,बहू,मां आदि जिम्मेदारियां निभाती है..ऐसे में लोगों की समस्याओं को समझने में उनका दायरा काफी बढ़ा होता है। हर व्यक्ति की भावनाओं को करीब से जानकर महिलाएं जनता के हित में योजना बनाने के लिए एक अच्छी पहल है।
जहां वो सच्चे मन से जनता की सेवा करेंगी और कुशल जनप्रतिनिधि बनकर सरकार की योजनाओं का बेहतर तरीके से विस्तार कर सकेंगी।इसी के साथ विधायक ने बच्चों से भी अपील की वो ज्यादा से ज्यादा अपनी माता—बहन को राजनीति में आने के लिए जागरूक करें।
यह भी पढ़ें-जेकेके ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में 100 घंटे की फ्रेंच भाषा की क्लासेस शुरू करेगा