
रूस और चीन के बीच नजदीकियां किस कदर बढ़ रही हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे बड़ी परमाणु डील की शुरुआत होने जा रही है।
अमेरिका और यूरोपियन यूनियन से भारत की बढ़ती नजदीकी के कारण अब चीन रूस के साथ अपने संबंध तेजी से सुधार रहा है। बुधवार को चीन और रूस दो परमाणु पॉवर प्रोजेक्ट की 4 यूनिट पर ज्वॉइंट कोऑपरेशन की शुरुआत करेंगे।
रूस और चीन की कंपनी इस पर मिलकर काम करेंगी। इसे चीन के 2 शहरों में शुरू किया जा रहा है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजिअन ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग वर्चुअली (ऑनलाइन) पॉवर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

दोनों देशों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर 2018 में ही सहमति बन गई थी। इसमें से एक तियानवेन परमाणु पॉवर प्लांट जिआंगसू राज्य के लिआनयूगांग शहर में है। दूसरा शुदापु परमाणु पॉवर प्लांट लियाओनिंग राज्य के शिंगचेंग शहर में है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान सरकार ने इजराइली हमले झेल रहे फिलीस्तीन को मदद देने का फैसला किया