
अमेरिका के साथ बढ़ती भारत की नजदीकी उसे रूस से दूर ले जा रही है। नतीजा, पाकिस्तान के साथ रूस के रिश्ते दिन-ब-दिन गहराते जा रहे हैं। भारत भी इस पर कई बार चिंता जाहिर कर चुका है।
इसके बाद बुधवार को रूस की तरफ से सफाई आई है। नई दिल्ली में रूस के राजनायिक निकोलय कुडाशेव और डिप्टी चीफ रोमन बाबुश्किन ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ उनके संबंध पहले जैसे ही हैं।
पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करने की बात पर उन्होंने कहा कि रूस, पाकिस्तान को इसलिए हथियारों की सप्लाई करता है, ताकि वे आतंकियों से लड़ाई में उसका इस्तेमाल कर सकें। रूस कभी भारत को हथियार सप्लाई करने में पीछे नहीं हटेगा।

अमेरिकी प्रतिबंधों के डर के बाद भी भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम टाइम पर मिलेगा। बता दें कि रूस नवंबर 2021 में भारत को एस-400 देने वाला है। भारत इसके लिए 5.43 अरब डॉलर की एडवांस पेमेंट भी कर चुका है।