6 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, दोनों देशों के बीच पहली 2+2 बातचीत होगी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 6 दिसंबर को एक दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इसी दौरान दोनों देशों के बीच पहली 2+2 बातचीत होगी। इसमें दोनों देशों के डिफेंस और फॉरेन मिनिस्टर बातचीत करेंगे। पुतिन के भारत दौरे से चीन और पाकिस्तान बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। इसकी वजह भी जायज है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत रूस से सुपर एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-500 या एस-500 स््ररू खरीद सकता है। यह एस-400 मिसाइल डिफेंस से भी बहुत ज्यादा खतरनाक है, जिसकी डिलीवरी भारत को शुरू हो चुकी है। चलिए, इस मामले को समझते हैं।

भारत ने 2018 में रुस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने की डील की थी। इसे दुनिया का सबसे एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस सिस्टम कहा जाता है। रूस के अलावा यह सिस्टम सिर्फ चीन और तुर्की के पास है। खास बात यह है कि भारत और रूस की एस-400 डील पर अमेरिका आगबबूला है।

उसने तुर्की पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए, लेकिन भारत के खिलाफ वो किसी तरह का दबाव नहीं डाल पाया। इसकी वजह यह है कि चीन को काबू में रखने के लिए उसे भारत की जरूरत है और वो भारत का नाराज करने का जोखिम नहीं ले सकता। चीन ने भी भारत को एस-400 मिलने का विरोध किया था। लेकिन, रूस ने साफ कर दिया था कि भारत और रूस के 70 साल पुराने सैन्य रिश्ते हैं, लिहाजा वो एस-400 भारत को जरूर देगा।

यह भी पढ़ें-नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 लोगों की मौत, घटना के बाद फैली हिंसा