55 के हुए संजय कपूर, परिवार संग मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने परिवार के साथ अपमा 55वां जन्मदिन मनाया । उनकी पत्नी महीप कपूर ने पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में संजय कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर, भतीजा अर्जुन कपूर, भाई अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर और उनके बहनोई संदीप मारवाह, मोहित मारवाह और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजय अपने भाई और बहन के परिवार के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

संजय कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम फिल्म से की थी । उसके बाद माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा में नजर आए थे। इस फिल्म की सफलता ने संजय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। उसके बाद वह कई फिल्मों औजार, मोहब्बत, सिर्फ तुम, कोई मेरे दिल से पूछे, कयामत, मिशन मंगल, लस्ट स्टोरीज आदि में नजर आए हैं।
संजय कपूर की शादी महीप संधु से हुई है। उनके दो बच्चे शहाना कपूर और जहान कपूर हैं।