संजय पहाड़िया बने अहिंसा प्रचार समिति के नये महामंत्री

संजय पहाड़िया
संजय पहाड़िया

जयपुर: कोलकाता महानगर की पुरानी सामाजिक संस्थाओं में मशहूर अहिंसा प्रचार समिति की कार्यकारिणी ने रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सिद्धा समूह के संचालक संजय पहाड़िया को नया महामंत्री नियुक्त किया है| अपनी व्यवसायिकता के समानांतर सामाजिकता के लिए जाने जाने वाले पहाड़िया को दूरदर्शी फैसलों के लिए जाना जाता है. अपने व्यवसाय में भी उन्होंने कई ऐसे आयाम जोड़े हैं जो अभिनव है|

कोलकाता और आस-पास के विकासशील इलाकों में सिद्धा समूह के आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर अपनी आभिजात्य आकर्षण के लिए जानी जाती हैं| अहिंसा प्रचार समिति के संरक्षण में दो नामचीन शिक्षण संस्थान हैं- दिगंबर जैन विद्यालय एवं दिगंबर जैन बालिका विद्यालय| दोनों शिक्षण संस्थानों की ख्याति उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए रही है| यह जानकारी तेघड़िया से महावीर जैन ने देते हुए संजय पहाड़िया को बहुत-बहुत बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में समिति प्रगति के नये आयाम स्थापित करेगी| युवा शक्ति परिवार भी उद्योगपति संजय पहाड़िया को बधाई देता है|