शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटव, ट्वीट कर दी फैंस को जानकारी

Shahid Afridi
Shahid Afridi

पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा कोविड-19 महामारी से अब क्रिकेटर भी अछूते नहीं रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्हें खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। अपने ट्वीट में अफरीदी ने लिखा है, पिछले कुछ समय से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूँ और साथ ही वह शरीर में काफी दर्द भी महसूस हो रहा है ।

शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर बताया, कोरोना से पॉजिटिव हूं, दुआ करें जल्द ठीक हो जाऊं

अफरीदी ने ट्वीट में लिखा कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया है। अफरीदी ने अपने फैन्स से उनके लिए दुआ करने को कहा है। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में हैं। अफरीदी के इस खुलासा के बाद फैन्स ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं।

खासकर पाकिस्तान के फैन्स ट्वीट कर उनके स्वास्थ के प्रति चिता जता रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शाहिद अफरीदी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी पर गलत तरीके से टिप्पणी करते हुए उनका वीडिया वायरल हुआ था। इसके बाद भारत में उनकी काफी आलोचना हुई थी।

यह भी पढ़ें-शाहिद अफरीदी के विवादित बयान का हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब:VIDEO

अफरीदी का पूरा नाम साहिबजादा मोहम्मद शाहिद ख़ान अफरीदी है, उनका जन्म खैबर, फाटा, पाकिस्तान में हुआ था। अफरीदी जिन्हें बूम बूम के नाम से भी जाना जाता है। ये पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके है।

Batting & Fielding Performance

  M I N/O R HS 100s 50s 4s 6s Avg S/R Ct St
Test 27 48 1 1716 156 v IND 5 8 220 52 36.51 86.97 10 0
ODI 398 369 27 8064 124 v BAN 6 39 730 351 23.57 117.00 127 0
World Cup 27 24 1 325 37 v ZIM 0 0 30 12 14.13 112.45 13 0
T20I 98 90 12 1405 54* v SL 0 4 102 73 18.01 150.75 30 0
IPL 10 9 1 81 33 v DEL 0 0 7 6 10.12 176.08 4 0

Bowling Performance

  I O M R W Best 3w 5w Avg E/R S/R
Test 47 532.2 69 1709 48 5/52 v AUS 6 1 35.60 3.21 66.54
ODI 372 2945 76 13632 395 7/12 v WI 29 9 34.51 4.62 44.73
World Cup 24 184 7 831 30 5/16 v KEN 1 2 27.70 4.51 36.80
T20I 96 357.2 4 2362 97 4/11 v NED 5 0 24.35 6.61 22.10
IPL 10 30 0 225 9 3/28 v JAI 1 0 25.00 7.50 20.00