जिन फिल्मों में काम करने से सलमान ने किया मना, उन्हीं से शाहरुख को मिली शोहरत

सलमान खान
सलमान खान

क्या आप जानते हैं जिन फिल्मों में सलमान खान ने काम करने से मना कर दिया था उनमें काम करके शाहरुख ने मुकाम हासिल किया है। इनमें सबसे बड़ी और सुपर हिट फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी शामिल हैं। इस फिल्म ने सलमान को ना केवल पैसा दिया बल्कि ऊंचाइयों की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। सलमान खान इन दिनों फिल्म किसी का भाई किसी की वजह से लगातार चर्चा में हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार पहले वीकएंड पर फिल्म ने 65 करोड़ का कारोबार किया है। इस बीच आज हम आपको उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया और आगे चल इन्हीं फिल्मों ने शाहरुख को बॉलीवुड का किंग बनाने में अहम भूमिका निभाई।

बाजीगर

बाजीगर
बाजीगर

फिल्म बॉजीगर 90 के दशक में रिलीज हुई थी। अब्बस-मस्तान के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस थ्रिलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल साबित हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान को इंडस्ट्री में नई पहचान मिली थी। हालांकि, बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि किंग खान से पहले इसे सलमान को ऑफर किया गया था, लेकिन कुछ वजहों से वह इस फिल्म में काम नहीं कर सके।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

डीडीएलजे में शाहरुख खान के परफॉर्मेंस को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जाता है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा प्राप्त है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वाईआरएफ की इस फिल्म को सबसे पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेता ने अज्ञात कारणों से इसे ठुकरा दिया। वही, रिपोर्ट यह भी बताती है कि निर्माताओं ने तब सैफ अली खान से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने भी राज मल्होत्रा की भूमिका को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद शाहरुख को यह फिल्म ऑफर हुई।

चक दे इंडिया

सलमान खान की ओर से अस्वीकार की गई ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों की लिस्ट में चक दे इंडिया भी शामिल है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक डेट्स की समस्या की वजह से सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके थे। बाद में, शिमित अमीन की यह फिल्म शाहरुख के पास चली गई थी। फिल्म में किंग खान के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें : हैप्पी बर्थ डे मास्टर-ब्लास्टर ; महंगी कारों के दीवाने हैं सचिन