शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज मना रहे है अपने बेटे वियान का 9वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पती राज कुंद्रा के बेटे वियान का आज (21 मई 2021) 9वां जन्मदिन है।

इस खास मौके पर राज ने अपने बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, शिल्पा ने बेटे का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया जिसमें वे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने रॉकस्टार के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में, हम राज को बेबी वियान को उनके जन्म के कुछ समय बाद गोद में लिए देख सकते हैं।

वीडियो में मम्मी-पापा के साथ वियान के कुछ प्रिशियस लम्हे भी देखे जा सकते हैं। राज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, वीडियो सब कुछ बयां कर देता है…हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, मेरे रॉकस्टार, मेरे दिल की धड़कन।

यह भी पढ़ें-अरिजीत सिंह की मांhttps://dainikjaltedeep.com/arijit-singhs-mother-aditi-singh-passed-away/ अदिति सिंह का निधन, कोरोना संक्रमित थीं