ड्रेस के चलते बुरी तरह ट्रोल हुईं शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के संपर्क में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड पार्टियों में भी शिरकत करती हैं। इस समय सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

कई लोगों ने शिल्पा शेट्टी के लुक की तारीफ भी की है। हालांकि शिल्पा शेट्टी के कपड़ों को देखकर कई लोगों के होश उड़ गए हैं। इस वायरल वीडियो के कारण शिल्पा शेट्टी इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। अवॉर्ड्स फंक्शन में शिल्पा शेट्टी स्ट्रेपलेस व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को अब काफी ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट यूजर्स को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है, शिल्पा शेट्टी की तुलना सीधे तौर पर उर्फी जावेद से की जा रही है और एक यूजर ने लिखा कि लगता है उर्फी जावेद ने आपको प्रभावित किया है। एक अन्य ने लिखा कि, अरे ये तो कोई और उर्फी जावेद है।