WPL : मुंबई इंडियंस ने किया टीम जर्सी का अनावरण

wpl_mumbai indians

मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सत्र के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम जर्सी का अनावरण किया हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर टीम जर्सी का अनावरण किया हैं। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

महिला टीम के लिए नवगठित कोचिंग टीम में शार्लेट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और बॉलिंग कोच) और देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण में, पांच टीमों दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्किट में कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को हासिल करने के लिए पैसा खर्च किया।