कर्नाटक में कांगे्रस की वापसी के संकेत

कर्नाटक में कांगे्रस
कर्नाटक में कांगे्रस

भाजपा दूसरे नम्बर पर, जेडीएस का किंगमेकर बनने का सपना चकनाचूर

कर्नाटक में भारी जीत से राहुल गांधी भी पूरे जोश में हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के दफ्तर पहुंचकर वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। चुनाव आयोग से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक के चुनाव रुझानों में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। सभी 224 सीटों के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस अभी 128 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर वह जीत चुकी है।

वहीं बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आ गए हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान दर्ज किया गया था।

सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

कर्नाटक में कांगे्रस
कर्नाटक में कांगे्रस

रुझानों में कांग्रेस को 124 सीटें मिलते देख कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता सिद्धारमैया के नारे लगा रहे हैं।

भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में अपनी हार मानी

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में भाजपा को हार मिलती देख पार्टी ने अपनी हार मान ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बेहतर नहीं कर पाए और अब विस्तृत विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रही हैं।

डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया

राज्य में जीत पाते देख कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कर्नाटक चुनाव परिणामों में कांग्रेस पार्टी भाजपा से काफी आगे निकल गई है।

कांग्रेस कल करेगी विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में बड़ी जीत की ओर बड़ रही कांग्रेस पार्टी ने कल सुबह बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी बहुमत के निशान को पार कर 122 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझानों में बहुमत के बाद कांग्रेस को अभी से ऑपरेशन लोटस का डर

कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी के साथ पार्टी में अभी से ऑपरेशन लोटस का डर सताने लगा है। कांग्रेस ने कर्नाटक के विधायकों के लिए रिजॉर्ट बुकिंग करा दी है।

यह भी पढ़ें : 10 हजार से कम में प्रीमियम लुक वाला फोन है इनफिनी, इन फीचर्स से जीत सकता है दिल