अच्छी नींद चाहिए तो रात में सोने से पहले ये काम जरूर करें

89

रात में बहुत से लोग आराम से सोते हैं पर सुबह वो बड़े दुखी मन से उठते हैं। पहले तो इन लोगों को नींद से उठने में परेशानी होती है और फिर ये लोग चिड़चिड़े हो कर उठते हैं, जिससे इनका पूरा दिन मूड ऑफ रहता है। ऐसे में कुछ चीजें हैं, जो इनके मूड को सही करने का काम कर सकती हैं। वहीं इन चीजों को करने के लिए सुबह उठने की भी जरूरत नहीं है, बस रात को सोने से पहले इसे करना है। दरअसल ये चीजें आपके खान-पान विशेषकर रात के स्नैक्स से जुड़ी हुई हैं, जो कि आपके मूड को बेहतर बनाने में शानदार तरीके से काम करती है। वहीं सुबह ये आपके ब्लड शुगर लेवल और एनर्जी को भी संतुलित रखती है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से।

बादाम

बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरह फायदेमंद है। ये कई पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। वहीं रात को इन्हें स्नैक्स की तरह भून कर खाना आपके मूड को काफी प्रभावित कर सकता है। बादाम नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बादाम, हार्मोन मेलाटोनिन का एक स्रोत है। मेलाटोनिन आपकी आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करता है और आपके शरीर को नींद की तैयारी के लिए संकेत देता है। बादाम मैग्नीशियम का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है। नींद को बढ़ावा देने में मैग्नीशियम तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे नींद पूरी हो जाती है और सुबह आप बड़े शांति से पूरी एनर्जी के साथ जागते हैं।

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय एक लोकप्रिय हर्बल चाय है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है। यह अपने फ्लेवोन के लिए जाना जाता है। फ्लेवोन एंटीऑक्सिडेंट का एक वर्ग है जो सूजन को कम करता है और पुरानी बीमारियों को ठीक करता है। वहीं कैमोमाइल चाय पीने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने, चिंता और अवसाद को कम करने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। वहीं कैमोमाइल चाय में एपिगेनिन होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट आपके मस्तिष्क में कुछ रिसेप्टर्स को बांधता है जो नींद को बढ़ावा दे सकता है और अनिद्रा को कम कर सकता है। तो सोने से पहले इसे पीना आपको सुबह एक हेल्दी मन और संतुलित ब्लड प्रेशर के साथ उठने में मदद करेगा।

कीवी

कीवी एक कम कैलोरी और बहुत पौष्टिक फल हैं इसलिए आप रात में इसे खा कर सो सकते हैं। इस एक फल में केवल 42 कैलोरी और पोषक तत्वों की एक महत्वपूर्ण मात्रा होती है, जिसमें विटामिन सी एक अच्छी मात्रा में होती है। कीवी खाने से आपके पाचन स्वास्थ्य को लाभ होता है और शरीर के सूजन में कमी आती है। वहीं ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। कीवी नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है। ये सेरोटोनिन को बढ़ावा देता है, जो कि एक ऐसा मस्तिष्क रसायन है, जो आपके नींद चक्र को विनियमित करने में मदद करता है। वहीं कीवी में एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटीऑक्सिडेंट, कैरोटीनॉयड, आदि भी है, जो सुबह उठने पर भी शरीर में एनर्जी का मात्रा संतुलित रखता है।

इस तरह अगर आप रात को सोने से पहले ये तीन चीजों का सेवन कर लें, तो एक तो आपको रात भर एक अच्छी नींद आएगी और दूसरा अलगे दिन जब आप सुबह उठेंगे तो आपको फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।