सोनिया गांधी फिर कोरोना संक्रमित

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी

हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया, दो महीने में दूसरी बार संक्रमित

नई दिल्ली। कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर कोरोना हो गया है। करीब दो माह पहले भी वे कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। हालत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसकी पुष्टि पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने की है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

दो जून को हुई थीं संक्रमित

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी

बता दें, दो जून को भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। वहीं, बीते बुधवार को प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं थीं। वह भी फिलहाल आइसोलेशन में हैं। इससे पहले भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें तीन जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कल ही तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वह कांग्रेस अध्यक्ष से मिले थे। इस दौरान उन्होंने सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की थी। इसके ठीक एक दिन बाद सोनिया गांधी संक्रमित पाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के 1 करोड़ विद्यार्थियों ने एक साथ गाए देशभक्ति गीत