बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली की फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली ने फिर से सीने में दर्द की शिकायत की।

इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है।

कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है।

यह भी पढ़ें-आईपीएल 14 : मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगी