29 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में सनी लियोनी को राहत, गिरफ्तारी पर रोक

सनी लियोनी को 29 लाख की धोखाधड़ी मामले में केरल उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

बीते दिन सनी लियोनी ने अग्रिम जमानत की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद बुधवार को उनकी याचिका पर फैसला सुनाया गया। सनी लियोनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था और कहा कि आधी अधूरी जानकारी खतरनाक होती है। उन्हें समय पर पैसे नहीं मिले थे।

सनी लियोनी पर एक कार्यक्रम प्रबंधन कंपनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि वह लगभग 29 लाख रुपये का भुगतान स्वीकार करने के बाद साल 2019 में उनके यहां वैलेंटाइन डे कार्यक्रम में नहीं आईं।

सनी लियोनी, उनके पति डेनियल वेबर और एक अन्य व्यक्ति ने याचिका में कहा कि वे निर्दोष हैं और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिकता मामला नहीं बनता। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा है कि अगर उन्हें गिरफ्तार करके रिमांड में लिया गया तो उन्हें अपूरणीय क्षति होगी।

यह भी पढ़ें-सलमान खान ने हथियार के लाइसेंस गुम होने के झूठे शपथ पत्र के मामले में माफी मांगी