सूरत नगर निगम चुनाव में भाजपा चमकी, 27 सीटें जीतीं

BJP
BJP

सूरत। गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन करके भाजपा को अच्छी टक्कर दी है। सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने छह वार्डों में 24 सीटें जीती, जबकि अन्य दो वार्डों में भाजपा का पैनल तोड़कर आप ने तीन सीटें जीत ली है। यहां भाजपा ने 93 सीटों और आप ने 27 सीटों पर कब्जा जमाया है।

यहां कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया। अरविन्द केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत में रोड शो कर स्थानीय लोगों को अभिवादन करेंगे।

सूरत में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के गृह वार्ड नंबर 16 में शानदार जीत दर्ज की। आप ने वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 4 में चार-चार सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। आप ने भाजपा पैनल को तोड़कर वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 8 में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।