अमेरिका में रिकॉर्ड गर्मी : मार्च-अप्रैल में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंंचा तापमान

अमेरिका में 122 साल की रिकॉर्ड बर्फबारी के 55 दिन बाद गर्मी ने 111 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेजी से बड़ी इस गर्मी के कारण लोग समुद्री तटों की ओर रुख करने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अमेरिका में मार्च-अप्रैल में तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस साल यह 33 डिग्री तक पहुंच गया।

यह पिछले सालों की तुलना में 7-8 डिग्री तक ज्यादा है। सैन डिएगो स्थित नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी मार्क मीडे ने बताया कि इस साल सर्दियों में रिकॉर्ड बर्फबारी तो हुई। लेकिन सर्दी अचानक खत्म हो गई। इस कारण अमेरिका और यूरोप में हीटवेव चलने लगी।

इस कारण बसंत ऋतु न आकर समय से एक महीने पहले ही गर्मी आ गई। मीडे के मुताबिक, बुधवार को सैन डिएगो में तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 1910 में 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मालूम हो, 5 फरवरी को अमेरिका में 5 फीट तक बर्फबारी हुई थी।

यह भी पढ़ें- पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर