
नगर निगम हैरिटेज की बड़ी कार्यवाही
नगर निगम जयपुर हैरिटेज की सतर्कता शाखा, यातायात पुलिस एवं पुलिस ने माननीय उच्च न्यायालय के सुओमोटो आदेश के तहत बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे व आस-पास के क्षेत्र में सरकारी रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया।
आयुक्त लोकबन्धु के निर्देश पर उपायुक्त सतर्कता इस्लाम खान के नेतृत्व में सतर्कता निरीक्षक नीरज तिवाड़ी ने अस्थाई अतिक्रमण दस्ता, थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर, यातायात निरीक्षक मय पुलिस जाप्ते के संयुक्त अभियान चलाकर आदर्ष नगर जोन क्षेत्राधिकार में ट्रंासपोर्ट नगर चैराहे पर पुलिया के नीचे व आस-पास के क्षेत्र से अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुगम बनाया। कार्यवाही के दौरान अस्थाई अतिक्रमण दस्ते द्वारा 7 ट्रक सामान जब्त कर गोदाम में जमा करवाया गया।
यह भी पढ़ें-बिना निर्माण लाईसेंस के कॉस्मेटिक निर्माण पर औषधि नियंत्रण संगठन की कार्यवाही