
7 जवान शहीद, बस में 39 जवान सवार थे
जम्मू-कश्मीर। अमरनाथ यात्रा से ड्यूट कर लौट रहे जवानों की एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 7 जवानों की मौत हो गई। आईटीबीपी की इस बस में 39 जवान सवार थे। जिस खाई में बस गिरी है, उसकी गहराई करीब 100 फीट बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस के बे्रक फेल होने से वजह से यह दुर्घटना घटी। सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। रिपोट्र्स के मुताबिक, 7 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई। 39 में से 37 जवान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) से और बाकी 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के हैं।
रास्ते में चालक ने खोया नियंत्रण
जवानों को लेकर लौट रही बस अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से लौट रही थी। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें : राजू श्रीवास्तव की हालत में थोड़ा सुधार