भारत बंद का दिख रहा असर : तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसान कर रहे विरोध-प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यानी चार घंटे का सांकेतिक बंद बुलाया था लेकिन इसका असर सुबह आठ बजे से ही दिखने लगा। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। किसानों की मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले।

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी किसानों से चोरी करना बंद करो। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को फोन किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सूत्रों के अनुसार शरद पवार और राजनाथ सिंह ने भी मुलाकात की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये करो या मरो की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है।

कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये करो या मरो की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, भाजपा किसानों और सीएम केजरीवाल से खफा है। सिंघु सीमा पर किसानों से मुलाकात करने के बाद वे हैरान हैं। जब से वह लौटे हैं, उन्हें उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है, उनके घर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

उनके आवास पर लोगों को आने/ बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। भाजपा डर गई है कि सीएम भारत बंद के पक्ष में सड़कों पर उतरेंगे और किसानों के लिए बोलेंगे। वे कैप्टन अमरिंदर को कुछ नहीं कहते।