शेरनी सोचती रही और दूसरे शेर ने शिकार कर लिया, देखें मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। हालांकि, वीडियो के कैप्शन ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इस वजह से वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में शेरनी की तुलना शॉपिंग करने वाली महिला से की गई है। यह तुलना लोगों को खूब रास आ रहा है। लोग अजीबोगरीब मिशाल दे रहे हैं।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी मैदानी इलाके में एक शेरनी शिकार के लिए घात लगाकर बैठी है। शाम का समय है। इस समय भैंसे दिनभर चारा चरने के बाद घरों को लौट रहे हैं।

उसी रास्ते में शेरनी भी भोजन की जुगाड़ में है। यह देख काफी संख्या में सफारी पर्यटक दूर में खड़े होकर वीडियो बनाने लगाते हैं। हालांकि, सभी अपनी-अपनी गाडिय़ों पर हैं। तभी भैंसे एक-एक कर तेजी से गुजरने लगते हैं।

वीडियो देख ऐसा लगता है कि भैंसे इस इलाके से वाकिफ है। इसीलिए, भैसे भी संकटमय जगहों को दौड़कर पार कर रहे हैं। शेरनी एक-एक कर सबको गुजरती देख रही है, लेकिन किसी पर हमला नहीं करती है। तभी एक शेर दौड़कर आता है और भैंसे पर हमला कर देता है। शेर के एक ही वार में भैंसा फेर हो जाता है।

वहीं, शेरनी घात लगाए बैठी ही रह जाती है। यह देख भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेरनी की तुलना शॉपिंग करने वाली महिला से की है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं शॉपिंग करने के समय बेहद कन्फ्यूज रहती हैं।

इसके चलते महिलाओं को काफी वक्त लग जाता है। कुछ लोगों का कहना होता है कि पुरुष एक मिनट में बढिय़ा चीज खरीद लेता है, लेकिन महिलाएं एक घंटे में भी उत्तम खरीददारी नहीं कर पाती है। इस वीडियो में शेरनी पर यह कहावत चरितार्थ साबित होती है।

यह भी पढ़ें-मंदिर के बाहर भैरव देव की सवारी श्वान देता है लोगों को आशीर्वाद