नए साल पर भारत में इतने पैदा हुए बच्चे कि बन गया रिकॉर्ड

पूरी दुनिया में नये साल का जश्न काफी धूमधाम से मनाया गया। भारत मेें भी नए साल के दिन लोगों ने खूब मस्ती की। नए साल के दिन भारत ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसके आस-पास दुनिया का कोई देश नहीं है।

दरअसल संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के मुताबिोक, साल 2020 की पहली तारीख 1 जनवरी 2020 के दिन दुनियाभर में 386,000 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें भारत ने रिकॉर्ड बनाया है। भारत में नए साल के पहले दिन 69,000 बच्चों ने जन्म लिया है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन का नंबर आता है जहां 44,760 बच्चों ने जन्म लिया है।

गौरतलब है कि यूनिसेफ ने एक प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी। यूनसेफ ने बताया कि भारत में हर दिन लगभग 69 हजार बच्चे पैदा होते हैं। जन्म का पहला दिन बच्चे और मां दोनों के लिए जोखिम वाला होता है। इसी दिन आधी मृत्यु दर दर्ज की जाती है। 40 फीसदी बच्चों की मौत जन्म के दिन ही हो जाती है। साल 2020 में दुनिया में सबसे पहले जो बच्चा पैदा हुआ वह फिजी का है जिसका जन्म 12.10 बजे हुआ।