केंद्र ने मानी पब्लिक की डिमांड, दूरदर्शन पर फिर दिखाई देगा रामायण धारावाहिक

Ramayana
Ramayana

नई दिल्ली। दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित (टेलीकास्ट) होने वाले धार्मिक सीरियल (धारावाहिक) रामायण की लोकप्रियता का मुकाबल आज भी कोई सीरियल नहीं कर पाया।

दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण की लोकप्रियता का मुकाबल आज भी कोई सीरियल नहीं कर पाया।

उस दौर में जब यह सीरियल प्रसारित होता था तब सडक़ें सूनी हो जाती थीं ।

इसलिए क्योंकि पूरा हिंदुस्तान हफ्ते भर इस दिन का इंतेजार करता था ओर सीरियल के प्रसारण वाले दिन लोग सभी कामकाज छोडक़र टीवी के आगे बैठ जाते थे।

हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई मां शीतला के धोक

अब तीस साल बाद फिर रामायण का प्रसारण दोबारा शुरु हो रहा है केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रामायण दोबार शुरु करने की सहमति दे दी है।

दूरदर्शन पर शनिवार से सुबह 9 और रात 9 बजे इस शो के दो एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। रामायण को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज ही ट्वीट किया है।

उन्होंने बताया कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। इस घोषणा के बाद इस शो के कई फैंस काफी खुश हैं ।

शो में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने एक अंग्रेजी अख़बार को दिए इंटरव्यू में कहा, रामानंद सागर का रामायण तब भी दर्शकों के दिल में बस गया था और ऐसा ही अब भी होगा।

मुझे लगता है कि इस शो पर खुद ईश्वर का ही आशीर्वाद है, वरना इतने सालों बाद आखिर क्यों इसकी वापसी होती। ऐसे कठिन समय में ये बहुत जरूरी हो जाता है कि लोग ईश्वर में अपनी आस्था रखें।

अगर ये शो लोगों को ईश्वर की शिक्षाएं बताने और दिखाने में सफल है, तो ये अच्छा ही है। वहीं सीता माता के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने कहा,

इस शो के दोबारा टेलीकास्ट से सिर्फ शहरों के ही नहीं बल्कि गांव के लोग भी इस शो से दोबारा जुड़ पाएंगे। अब नई पीढ़ी भी इस शो को देखेगी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है ऐसे में पब्लिक की डिमांड थी कि रामायण का दोबारा प्रसारण किया जाए ।

खाली समय में रामायण जैसा धार्मिक सीरियल देखकर समय व्यतीत किया जाए ओर नई पीढ़ी इस सीरियल को देखकर अच्छी शिक्षा हासिल करे।

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था।