5 प्रतिशत सीट कैपेसिटी के साथ आज से खुलेंगे सिनेमाघर

कोरोनाकाल के बाद आज प्रदेश में दो गतिविधियां शुरू होने जा रही है। आज से मनोरंजन के लिए आमजन सिनेमाघर जा सकेंगे। 14 मार्च 2020 से अब तक बंद पड़े सिनेमाघरों को आज 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ दर्शकों के लिए खोजा जाएगा।

हालांकि शुरूआत नई मूवी नहीं होने और कड़े नियम होने के चलते सिनेमाघरों में सामान्य दिनों की तुलना में 3 से 4 ही शो होंगे। वहीं प्रदेश के स्कूलों में छठी से आठवीं तक के बच्चे आज से स्कूल जाएंगे। इन कक्षा के बच्चों के लिए सरकार ने स्कूल का समय सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक का रखा है।

सिनेमाघरों की बात करें तो जयपुर के सुप्रसिद्ध सिनेमाघर राजमंदिर में आज पहला शो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। सिनेमाघर के मैनेजर अशोक तंवर ने बताया कि 1132 सीटों की कैपेसिटी वाले हॉल में 50त्न ही सीटों को बुकिंग के लिए खोला गया है।

कोरोनाकाल के बाद आज पहली मूवी मास्टर का शो दर्शकों को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर शो के बाद सभी सीट को सैनेटाइज किया जाएगा। इस काम में 30 से 45 मिनट का समय लगेगा। इसी कारण शुरूआती दिनों में हम 4 की जगह 3 ही शो दर्शकों के लिए चलाएंगे।