
जिंक एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है।अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिंक की कमी के कारण हमारे शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जिनकी मदद से इसका पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हो सकते हैं, जिंक की कमी के लक्षण और किन फूड आइटम्स से जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है।
जिंक की कमी के लक्षण
बालों का झडऩा

जिंक की कमी के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं। इस वजह से बाल झडऩे और टूटने शुरू हो जाते हैं। जिंक की कमी बालों के नेचुरली उगने की प्रक्रिया में बाधा डालते हैं। इस वजह से बॉल्ड स्पॉट होने का खतरा भी होता है।
घाव जल्दी ठीक न होना
जिंक ब्लड क्लॉटिंग के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी की वजह से चोट लगने पर खून बहना जल्दी बंद नहीं होता। जिंक की कमी के कारण घाव भरने में समय लगता है, जिस वजह से इन्फेक्शन होने का खतरा भी रहता है।
एक्ने
जिंक स्किन को रिपेयर करने और नए सेल्स बनाने में मदद करता है। अगर अचानक से आपके चेहरे पर एक्ने या एक्जिमा जैसी समस्याएं होने लग जाए, तो यह जिंक की कमी का एक संकेत हो सकता है।
वजन कम होना

जिंक की कमी के कारण अचानक से वजन कम होने की समस्या हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी की वजह से वजन कम होना हेल्दी नहीं होता, बल्कि इस कारण से अन्य दूसरी बीमारियां होने की संभावना भी होती है।
धुंधला दिखना
जिंक की कमी के कारण देखने में परेशानी हो सकती है। जिंक आंखों के रेटिना के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से धुंधला दिखना या नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या हो सकती है।
भूख न लगना
जिंक की कमी के कारण भूख न लगने की समस्या हो सकती है। यह अचानक वजन घटने का एक कारण हो सकता है।
फोकस करने में दिक्कत
काम पर ध्यान न लगना, सोंचने या समझने में तकलीफ होना, जिंक की कमी के लक्षण हो सकते हैं। जिंक की कमी की वजह से याददाश्त कमजोर होने का भी खतरा रहता है। बच्चों के विकास में रुकावट
बच्चों के विकास के लिए जिंक बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर बच्चों की लंबाई बढऩी और शारीरिक विकास होना रुक सकता है।
कमजोर इम्युनिटी
इम्युन सिस्टम हमें बीमारियों से बचाता है, लेकिन जिंक की कमी से इम्युन सिस्टम को कमजोर होने लगता है। इस वजह से भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें : इजरायल का गाजा के अस्पताल पर हमला, सैकड़ों मौतें