ये हैं वो दो महिलाएं जो उमेश हत्याकांड की साजिश में थी शामिल!

उमेश हत्याकांड
उमेश हत्याकांड

जानें कौन है दूसरी महिला

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को दो महिलाओं की शिद्दत से तलाश है। दोनों महिलाओं के इर्द गिर्द उमेश हत्याकांड की साजिश की कहानी घूम रही है। शाइस्ता पर जहां हत्या की साजिश में सीधे शामिल होने का आरोप है, वहीं रुखसार पर आरोप है कि हत्याकांड में प्रयुक्त कार उसी के नाम पर थी।हत्याकांड के दूसरे दिन से दोनों महिलाएं लापता हैं। पुलिस ने शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है तो रुखसार अभी भी रहस्यमय पहेली बनी हुई है। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को उमेश पाल हत्याकांड में सीधे नामजद किया गया था। एफआईआर हत्या के दूसरे दिन सुबह दर्ज हुई थी।

शाइस्ता फरार

 उमेश हत्याकांड
उमेश हत्याकांड

नामजद होने की भनक लगते ही शाइस्ता फरार हो गई। पुलिस उन्हें गली-गली रिश्तेदारों और करीबियों के घर खोजने में लगी लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चला। जब पुलिस उन्हें नहीं खोज पाई तो उन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

शूटरों को एक-एक लाख की पेशगी

जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि शाइस्ता न सिर्फ साजिश में शामिल थी, बल्कि उसने असद के माध्यम से शूटरों को एक एक लाख पेशगी और एक एक मोबाइल दिया था। अब पुलिस शाइस्ता को शहर के अलग अलग मुहल्लों में ढूंढ रही है। बुधवार को भी पुलिस ने करेली, जीटीबी नगर, कसारी मसारी, चकिया, राजरूपपुर, मरियाडीह, असरौली आदि इलाकों में रिश्तेदारों और बेटों के दोस्तों के घर खोजबीन की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें : ईसर-गणगौर की सवारी निकाली, सुहाग के लिए माँगी लम्बी उम्र